पूर्व मंत्री का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

नई दिल्ली : बिहार की पूर्व मंत्री परवीन अमानुल्लाह का रविवार रात दिल्ली में निधन हो गया. नीतीश कुमार की सरकार में समाज कल्याण मंत्री रही परवीन अमानुल्लाह पिछले कुछ वर्षों से बीमार चल रही थीं. इन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ आम आदमी पार्टी की टिकट पर पटना साहिब से चुनाव भी लड़ा था. परवीन अमानुल्लाह लंबे समय से बीमार थीं और दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था. परवीन अमानुल्लाह 63 वर्ष की थीं.

बता दें, परवीन अमानुल्लाह के पति अफजल अमानुल्लाह बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे. वे बिहार में वह गृह सचिव के पद पर भी काम चुके हैं. रिटायरमेंट के बाद अफजल अमानुल्लाह पत्नी के साथ दिल्ली में ही रह रहे थे. उनके निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है. बिहार के कई नेताओं ने इस घटना पर दुख जताया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close