नमामि गंगे योजना के तहत गंगा मैराथन दौड़ का आयोजन

धनबाद। नमामि गंगे योजना के तहत आज मैथन क्लब एरिया 4 नम्बर से मैथन डैम तक गंगा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को अंचलाधिकारी श्री कृष्णा नाथ मरांडी एवं उप प्रमुख श्री बिनोद कुमार दास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी एगारकुंड श्री विनोद कुमार कर्माकार ने बताया कि इसमें माननीय जनप्रतिनिधियों, स्थानीय धावकों, ग्रामीणों बढ़-चढ़ कर भाग लिया। साथ ही मुखिया श्री बबलू चौधरी, श्री मनोज कुमार राउत, श्री अजय मुर्मू, श्रीमती कंचन महतो आदि ने शामिल होकर धावकों को प्रोत्साहित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गंगा मैराथन दौड़ का उदेश्य आम नागरिको को गंगा नदी, गंगा की सहायक नदी व अन्य सभी नदियों, जलाशयों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक करना है।

कार्यक्रम बीपीओ श्रीकांत मंडल, जेई मुकेश रंजन, प्रधान सहायक प्रकाश चंद्र महतो आदि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close