झारखंड में आज दिग्गजों की जुटान: अमित शाह, मिथुन चक्रवर्ती, योगी सहित ये दिग्गज उतरेंगे मैदान में, इंडी गठबंधन के खरगे, हेमंत और कल्पना संभालेगी कमान

गृह मंत्री अमित शाह के अलावा योगी आदित्यनाथ झारखंड में चुनावी सभा की कमान संभालेंगे। वही मोहन यादव और उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती का रोड शो भी झारखंड में होगा।

Jharkhand election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अब कुछ ही घंटे का वक्त शेष रह गया है। लिहाजा झारखंड की सभी प्रमुख पार्टियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। आज भाजपा, झामुमो, कांग्रेस, झारखंड में मैराथन सभाएं करने जा रही है। झारखंड में आज कई दिग्गज नेता चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

इन दिग्गजों की होगी रैलियां

गृह मंत्री अमित शाह के अलावा योगी आदित्यनाथ झारखंड में चुनावी सभा की कमान संभालेंगे। वही मोहन यादव और उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती का रोड शो भी झारखंड में होगा। कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दो सभाओं को संबोधित करेंगे, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन चुनावी प्रचार की कमान संभालेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमित शाह, आदित्यनाथ, मोहन यादव और मोहन चरण माझी की सभाएं

गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ आज झारखंड में 7 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। अमित शाह सरायकेला, सिमडेगा और तमाड़ में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे, जबकि योगी आदित्यनाथ गढ़वा जिले के नगर उटारी स्थित गोसाई बाग में, हुसैनाबाद के सब डिवीजन ग्राउंड में, पलामू जिले के पांकी स्थित सिंचाई विभाग के मैदान में और फिर आखरी सभा डाल्टनगंज के हाउसिंग कॉलोनी मैदान में करेंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी दो दो चुनावी रैलियां संबोधित करेंगे। मोहन यादव गढ़वा और सिमरिया में, जबकि मोहन चारण माझी मझगांव और सरायकेला में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

मिथुन चक्रवर्ती का रोड शो, शिवराज और हिमंता की भी सभाएं

भाजपा की तरफ से आज सिने स्टार मिथुन चक्रवर्ती भी चुनावी रैलियां संबोधित करने झारखंड में उतरेंगे। वह बहरागोड़ा और घाटशिला में जनसभा करेंगे, जबकि पोटका में उनका रोड शो होगा। तय कार्यक्रम के मुताबिक मिथुन चक्रवर्ती दिन के 12:00 बजे बहरागोड़ा के नेताजी सुभाष शिशु मैदान के पास चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, जबकि घाटशिला विधानसभा के सर्कस ग्राउंड में उनकी चुनावी सभा होगी। उसके बाद मिथुन चक्रवर्ती पोटका में दोपहर बाद करें 4:00 बजे से रोड शो करेंगे। वही भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा की भी कई चुनावी सभाएं होने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हेमंत और कल्पना की 9 चुनावी रैली

JMM की तरफ से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दिनभर चुनावी रैलियां करेंगे। हालांकि आज दोपहर में JMM का घोषणा पत्र भी जारी हो सकता है। तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन आज झारखंड में अलग-अलग जगह पर 9 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री हुसैनाबाद, सरायकेला, इचागढ़ और सिल्ली में जहां चुनावी रैली को संबोधित करेंगे, वहीं उनकी पत्नी कल्पना सोरेन बहरागोड़ा, घाटशिला, जगन्नाथपुर, लातेहार और तोरपा में चुनावी सभा करेगी।

मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे बैठक, सभा को भी करेंगे संबोधित

इंडी गठबंधन की तरफ से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की भी आज दो सभाएं होने वाली है खड़गे आज राजधानी रांची में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे साथ ही साथ वह छतरपुर के हाई स्कूल मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे उसके बाद खड़गे का बाकी में भी चुनावी सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है रांची लौटने के बाद खरगे कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Related Articles

close