गिरिडीह : इंटर की छात्रा ने की खुदकुशी

गिरिडीह : जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के सिहोडीह स्थित मौर्यापुरी कॉलोनी में शनिवार की शाम इंटर की छात्रा खुशी कुमारी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. छात्रा ने आत्महत्या क्यों की, यह फिलहाल स्पस्ट नहीं हो पाया है.

शव के पास से कोई सुसाईड नोट बरामद नहीं हुआ है. छात्रा बेंगाबाद के ताराटांड़ गांव की रहनेवाली थी और सिहोडीह के मौर्यापुरी कॉलोनी स्थित नीतेश वर्मा के मकान में किराये पर रहती थी. जानकारी मिलने के बाद पूर्व पार्षद अशोक राम और मुफ्फसिल थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची. शव को रस्सी से नीचे उतारा. इस दौरान मकान मालिक नीतेश ने ही मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वैसे खुशी कुमारी जिस मकान में किराये पर रहती थी, मकान में कई और छात्राएं भी किराये पर रह कर पढ़ाई करती थीं. शनिवार को जब दोपहर तक छात्रा के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो उसकी सहेलियों ने कमरे में झांक कर देखा कि खुशी का शव फंदे से झूल रहा है. इसके बाद उसकी सहेलियों ने मामले की जानकारी मकान मालिक को दी. तो मकान मालिक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. इधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रकिया में जुटी हुई थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close