“वेतनमान दें, नहीं तो मंत्री-विधायक पर फेकेंगे अंडे-टमाटर, काला झंडा दिखायेंगे”, नाराज शिक्षकों ने दी सरकार को खुली चेतावनी

गिरिडीह। मांगों को लेकर पारा शिक्षक(सहायक अध्यापकों) का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। नाराज सहायक अध्यापकों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों मंत्री विधायकों को उनके क्षेत्र में घुसने नहीं दिया जायेग। यही नहीं उनकी अंडा और टमाटर फेंककर विरोध जताया जायेगा। झारखंड राज्य टेट सहायक अध्यापक समन्वय समिति सैंकड़ों सहायक अध्यापक आज गिरिडीह में विधायक आवास पर प्रदर्शन कर रहे थे।

दरअसल सहायक अध्यापक लंबे समय से वेतनमान की मांग कर रहे हैं। रविवार को सहायक अध्यापकों ने गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार के आवास का घेराव किया। झारखंड राज्य टेट सहायक अध्यापक समन्वय समिति के बैनर तले सैकड़ों शिक्षक पैदल ही विधायक आवास के पास पहुंचे। इस दौरान शिक्षकों ने वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सहायक अध्यापकों को आरोप है कि वज विपक्ष में हेमंत सोरेन थे, तो उन्होंने कहा था कि सरकार बनने के तीन माह के भीतर सहायक अध्यापकों को वेतनमान लागू कर दिया जायेगा। लेकिन चार साल में ऐसा नहीं किया गया। जबकि बिहार, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब जैसे राज्यों में शिक्षकों को वेतनमान दिया गया है, लेकिन झारखंड में इस दिशा में पहल नहीं की गयी है।

सहायक अध्यापकों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो मंत्री, महागठबंधन के विधायक को क्षेत्र के घुसने नहीं दिया जाएगा. क्षेत्र आने पर काला झंडा दिखलाया जाएगा. अंडे और टमाटर फेके जायेंगे। सहायक अध्यापकों का गुस्सा देख भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close