Gold and Silver Price Today: नवरात्रि पर सोना-चांदी नई ऊंचाई पर, जानें लेटेस्ट रेट

Gold and Silver Price Today: Gold and silver reach new highs during Navratri, know the latest rates

Gold and Silver Price Today 30 सितंबर 2025: त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। नवरात्रि के बीच 30 सितंबर को सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया और ₹1,14,000 के पार निकल गया। इंडिया बुलियन एसोसिएशन (IBA) के अनुसार, आज देशभर में 24 कैरेट सोना ₹1,14,940 प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ, जबकि शुक्रवार को यह ₹1,13,170 था। यानी कुछ ही दिनों में सोना हजारों रुपये महंगा हो गया है, जिससे निवेशकों और ग्राहकों दोनों की चिंता बढ़ी है।

पिछले दिनों में भी सोने की कीमतों में तेजी दिखी है। 23 सितंबर को यह ₹1,14,360 तक पहुंच गया था और 15 सितंबर को पहली बार ₹1,10,000 का स्तर पार किया था। जानकारों का मानना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की संभावना और त्योहारों की बढ़ी डिमांड इस उछाल की मुख्य वजह हैं। आने वाले समय में दिवाली और धनतेरस तक कीमतें और बढ़ सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत में सोने की कीमत (आज):

आज चांदी की कीमत:

  • दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर: ₹1,50,100 प्रति किलो

  • चेन्नई, हैदराबाद, केरल: ₹1,60,100 प्रति किलो

Related Articles

close