सोना महंगा, चांदी सस्ती : सोने की कीमत में मामूली बढ़त….चांदी की कीमत गिरी…जानिये आपके शहर की कीमत

नयी दिल्ली। सोने के शौकिनों के लिए बुरी खबर है। सोने की कीमत फिर से तेज होने लगी है। आज के कारोबार के बाद चांदी सस्ती हो गयी है, जबकि सोना में मामूली तेजी देखी गयी है। सोना आज के कारोबार के बाद 51000 के पार बंद हुआ है। दिल्ली में सराफा बाजार में आज सोना 25 रूपये की मामूली तेजी के साथ 51027 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं पिछले कारोबारी सत्र में गोल्ड 51002 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
इसके अलावे चांदी की कीमतों में आज गिरावट आयी है। चांदी आज 428 रूपये फिसला है। चांदी की कीमत 428 रूपये गिरावट के साथ 61557 पर बंद हुआ। वहीं पिछले कारोबारी सत्र में ये राशि 61985 प्रति किलोग्राम था।
अंतार्राष्ट्रीय बाजार में सोना की कीमत में तेजी आई है। सोने का भाव तेजी के साथ 1859 डालर प्रति आस पर कारोबार कर रहा है, वहीं चांदी 21.89 डालर प्रति औंस पर स्थिर था।
ऐसे करें रेट चेक
आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आर सिरफ 8955664433 नंबर पर मिस्ड काल देकर अपने शहर में सोने और चांदी का रेट पता कर सकते हैं। आप जिस नंबर पर काले करेंगे, उसी नंबर सोने के रेट का मैसेज आयेगा। वहीं सोने की शुद्धता के लिए आप सरकारी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। BIS CARE APP के जरिये आप गोल्ड की प्यूरिटी चेक कर सकते हैं। अगर कोई नकली सोना आपको बेचने की कोशिश कर रहा है, तो आप उसकी शिकायत भी कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close