Gold Price Today: साल के आखिरी दिनों में सस्ता हुआ सोना, जानें देशभर के ताजे रेट

Gold Price Today: 15 दिसंबर को सोने के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. शनिवार 14 दिसंबर की तुलना में आज सोने के दाम में 900 रुपये तक की कमी आई है. 22 कैरेट सोना अब 71,500 रुपये के पास पहुंच गया है. वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली, राजस्थान, यूपी जैसे शहरों में 78,000 रुपये के आसपास है, जो कल की तुलना में 950 रुपये सस्ता है. मुंबई, चेन्नई और बिहार जैसे शहरों में भी सोने के दाम 71,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं.

चांदी का आज का रेट

चांदी के दाम में भी गिरावट आई है. आज एक किलोग्राम चांदी का भाव 92,500 रुपये है, जो कल के 93,500 रुपये से 1,000 रुपये कम है. अमेरिका में उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) में गिरावट और बेरोजगारी के दावों में वृद्धि के चलते निवेशकों ने मुनाफावसूली की. डॉलर में सुधार और अमेरिका के मिश्रित आर्थिक आंकड़ों के कारण फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक से पहले व्यापारियों ने सतर्कता बरती. इन कारणों से सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

15 दिसंबर 2024: देशभर में सोने का भाव

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 71,550 रुपये 78,040 रुपये
नोएडा 71,550 रुपये 78,040 रुपये
गाजियाबाद 71,550 रुपये 78,040 रुपये
जयपुर 71,550 रुपये 78,040 रुपये
गुड़गांव 71,550 रुपये 78,040 रुपये
लखनऊ 71,550 रुपये 78,040 रुपये
मुंबई 71,400 रुपये 77,890 रुपये
कोलकाता 71,400 रुपये 77,890 रुपये
पटना 71,450 रुपये 77,940 रुपये
अहमदाबाद 71,450 रुपये 77,940 रुपये
भुवनेश्वर 71,400 रुपये 77,890 रुपये
बेंगलुरु 71,400 रुपये 77,890 रुपये

सोने की शुद्धता कैसे जांचें?

सोने की खरीदारी करते समय उसकी शुद्धता पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. ISO द्वारा जारी हॉलमार्क से सोने की शुद्धता की पहचान की जा सकती है.

  • 24 कैरेट सोना: 99.9% शुद्ध
  • 22 कैरेट सोना: 91% शुद्ध
  • 23 कैरेट सोना: 95.8% शुद्ध
  • 21 कैरेट सोना: 87.5% शुद्ध
  • 18 कैरेट सोना: 75% शुद्ध

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close