Gold Silver Price : सोने में गिरावट तो चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें आज का ताज़ा भाव

Gold Silver Price: Gold prices fall, silver sets new record, know today's latest price

Gold Silver Price : देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पिछले कारोबारी दिन की तुलना में आज सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी ने नया ऑल-टाइम हाई बना लिया है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज सुबह 24 कैरेट सोना ₹1,21,525 प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट ₹1,21,038, 22 कैरेट ₹1,11,317, 18 कैरेट ₹91,144, और 14 कैरेट सोना ₹71,092 प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं, चांदी 999 शुद्धता ₹1,64,500 प्रति किलोग्राम पर दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव ₹1,71,500 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिल्ली में सोना ₹600 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ (AISC) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना ₹1,26,000 और 23 कैरेट सोना ₹1,25,400 प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। वहीं, चांदी में ₹8,500 की उछाल के साथ ₹1,71,500 प्रति किलो का रिकॉर्ड बना।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी कीमती धातुओं की चमक बरकरार है। हाजिर सोना $3,992.80 प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि हाजिर चांदी $50.01 प्रति औंस रही। यह बढ़त डॉलर की कमजोरी और निवेशकों की मांग में वृद्धि के चलते देखी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वायदा बाजार (MCX) में भी तेजी जारी है। दिसंबर डिलीवरी वाला सोना ₹1,21,020 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,48,549 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। वहीं, कॉमेक्स (COMEX) पर सोना $3,999.10 और चांदी $48.16 प्रति औंस तक पहुंच गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close