Gold Silver Price Today: आसमान छू रहा है सोना, साल के आखिरी महीने में दिखाया असली रंग, जानिए करेंट Rate

Gold Silver Price Today: पिछले सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया. शुक्रवार को इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 76,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वहीं, चांदी का बंद भाव 89,383 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. 22 कैरेट सोने का भाव 76,433 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट सोने का 70,294 रुपये, 18 कैरेट सोने का 57,555 रुपये और 14 कैरेट सोने का भाव 44,893 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. सोमवार को बाजार खुलने तक यही भाव मान्य रहेंगे

शहर अनुसार सोने की कीमत

शहर का नाम 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) 18 कैरेट (₹/10 ग्राम)
चेन्नई ₹71,610 ₹78,120 ₹59,160
मुंबई ₹71,610 ₹78,120 ₹58,590
दिल्ली ₹71,770 ₹78,270 ₹58,720
कोलकाता ₹71,610 ₹78,120 ₹58,590
अहमदाबाद ₹71,660 ₹78,170 ₹58,630
जयपुर ₹71,770 ₹78,270 ₹58,720
पटना ₹71,660 ₹77,380 ₹58,630
लखनऊ ₹71,770 ₹78,270 ₹58,720
नोएडा ₹71,770 ₹78,270 ₹58,720
चंडीगढ़ ₹71,770 ₹78,270 ₹58,720

हॉलमार्किंग जाचें सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता हॉलमार्क नंबर से जांची जा सकती है. 24 कैरेट पर 999, 22 कैरेट पर 916, और 18 कैरेट पर 750 अंकित होता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • 22 कैरेट सोना = 91.6% शुद्धता
  • 18 कैरेट सोना = 75% शुद्धता
  • 14 कैरेट सोना = 58.5% शुद्धता

22 कैरेट गोल्ड मुख्यतः आभूषण बनाने में इस्तेमाल होता है. यह 91.6% शुद्ध होता है. अगर सोने पर 375 अंकित है तो यह 37.5% शुद्ध है. 999 हॉलमार्क वाला सोना 99.9% शुद्ध होता है. हमेशा खरीदने से पहले हॉलमार्क की जांच करें ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सके.

मिस्ड कॉल से जानें रेट्स

22 और 18 कैरेट सोने की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. इसके अलावा, www.ibja.co या ibjarates.com पर ताजा अपडेट्स देख सकते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हॉलमार्क पर दें ध्यान 

सोना खरीदते समय ग्राहकों को उसकी शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए हॉलमार्क की जांच करनी चाहिए. यह सरकारी गारंटी है और इसे भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा प्रमाणित किया जाता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close