खुशखबरी : अग्निवीरवायु में भर्ती के लिए तिथि का हुआ एलान, 31 मार्च तक इस तरह कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

NUKRI NEWS। भारतीय वायुसेना ने अग्निवीरवायु 02/2023 में भर्ती की तारीख़ों की घोषणा कर दी है। नई भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 31 मार्च 2023 तक होगा। वहीं भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 20 मई 2023 से शुरू किया जाएगा।
भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर रिलीज़ किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें…
26 दिसंबर 2002 तथा 26 जून 2006 के बीच (दोनों तिथि को लेकर) जन्मे उम्मीदवार भारतीय वायु सेना के अग्निवीरवायु भर्ती 02/2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहले उन्हें 31 मार्च 2023 तक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद 20 मई 2023 से ऑनलाइन परीक्षा शुरू होगी।
अग्निवीरवायु भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार रेजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें…











