झारखंड में महिलाओं के लिए खुशखबरी: ‘मुख्यमंत्री मंईया बलवान योजना’ जल्द होगी शुरू, जानें क्या है योजना की खासियत और कैसे मिलेगा लाभ

Good news for women in Jharkhand: The 'Chief Minister Maiya Balwan Yojana' will be launched soon. Learn about the features of the scheme and how to avail the benefits.

झारखंड सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए झारखंड राज्य की 25वीं वर्षगाठ पर “मुख्यमंत्री मंईया बलवान योजना” शुरू की जाएगी. यह योजना उन महिलाओं के लिए है, जो पहले से ही “मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना” का लाभ उठा रही हैं.

योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

“मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना” के तहत करीब 50 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2500 दिए जाते हैं.राज्य सरकार चाहती है कि यह पैसा सिर्फ उनके बैंक खातों में जमा न रहे, बल्कि इसका इस्तेमाल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में किया जाए. मुख्यमंत्री मंईया बलवान योजना का मुख्य उद्देश्य इन महिलाओं को उद्यमी बनाना है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

योजना कैसे काम करेगी?

  • स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा: इस योजना के तहत, “मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना” की लाभार्थी महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों (Self-Help Groups – SHG) से जोड़ा जाएगा.
  • उद्यमी बनाया जाएगा: महिलाओं को अपना छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.
  • वित्तीय सहायता: महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता भी दी जाएगी. इसके लिए, “जोहार योजना” के तहत भी मदद उपलब्ध कराई जाएगी ताकि उन्हें व्यवसाय शुरू करने में कोई परेशानी न हो.
  • ग्रामीण विकास विभाग की भूमिका: ग्रामीण विकास विभाग इस योजना की पूरी रूपरेखा तैयार कर रहा है.

इससे क्या फायदा होगा?

इस योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत होंगी।.वे अपने लिए रोजगार पैदा कर सकेंगी, जिससे उनके और उनके परिवार के जीवन में सुधार होगा. यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देगी.

मालूम हो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहले भी कई बार अपने संबोधन में कहा है कि मंईयां सम्मान योजना की राशि का उपयोग महिलाएं अपने और परिवार के सर्वांगीण विकास के लिए करें. इसमें पड़ने वाली अतिरिक्त राशि की आवश्यकता को सरकार पूरा करेगी. गौरतलब है कि मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य सरकार प्रति माह लाभुक महिलाओं के बीच 1250 करोड़ रुपये वितरित कर रही हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close