खुशखबरी: गोड्डा को मिली गोमतीनगर की सीधी ट्रेन, अयोध्या जाना हुआ आसान

Railway News। गोड्डा सांसद डा निशिकांत दूबे के पहल से जिले के लोगो को एक और ट्रेन का तोहफा मिला है. लंबी दूरी इस ट्रेन से जिलेवासी सीधे अयोध्या तक जा सकेगें. यह ट्रेन लखनऊ तक जाएगी. हालांकि ट्रेन कब से खुलेगी इसकी अधिकारिक सूचना नहीं मिल पायी है. जबकि टाइम टेबल के संबंध में रेलवे ने पत्र जारी कर दी है।

गोड्डा से गोमतीनगर (लखनऊ) नयी साप्ताहिक ट्रेन चलाने की घोषणा रेलवे द्वारा की गई है। रेलवे ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि गोड्डा से गोमती नगर तक चलने वाली ट्रेन भागलपुर से मुंगेर श्री कृष्ण सेतु होते हुए बेगूसराय, बरौनी, छपरा-गोरखपुर, मनकापुर चलने की जानकारी मिल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये है टाइम टेबल

3 बजकर 35 मिनट दोपहर में चलकर यह ट्रेन सुबह 4:10 मिनट पर बरौनी पहुंचेगी। जो की 11:10 पर गोड्डा स्टेशन पहुंचेगी। साप्ताहिक चलने वाली उक्त ट्रेन दोपहर 2:10 पर गोड्डा से चलकर यह ट्रेन अगले दिन 7:30 सुबह में गोमती नगर पहुंचेगी। उक्त ट्रेन गोमती नगर से शुक्रवार को जबकि गोड्डा से शनिवार को खुलेगी। इस ट्रेन का बाराबंकी, बरनवाल, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर, बाराहाट तथा हंसडीहा में स्टॉपेज दिया गया है।

सांसद ने बताया है कि यह ट्रेन विकली होगी. सांसद प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह ने भी नए ट्रेन के चालू होने की सूचना अपने फेसबुक वाल पर साझा करते हुये सांसद व रेलमंत्री को साधूवाद दिया है. बताया कि नये साल में मकर संक्राति पर जिले के लोगो को तोहफा मिला है. रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक विवेक कुमार सिंहा के द्वारा रेलवे के ओर से चिटठी जारी की गयी है. सांसद डा दूबे ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close