अच्छी खबर!!80 उत्कृष्ट स्कूलों में इस माह से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र सीएम करेंगे शुभारंभ

राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों (स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) में अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग इसकी तैयारी में ‘जुटा है। मुख्यमंत्री से समय मिलने के बाद एक साथ स्कूलों में ऑनलाइन शुरुआत कर दी जाएगी। इन स्कूलों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का प्रतिनियोजन किया गया है। सीबीएसई की मान्यता दिलायी जा चुकी हैं।

उत्कृष्ट विद्यालयों में छठी से 12वीं की पढ़ाई होगी। वैसे उत्कृष्ट विद्यालय जहां नौवीं से 12वीं के क्लास संचालित होते हैं, वहां छठी से नौवीं तक में नया नामांकन कर लिया गया है। हर नए क्लास में 40-40 बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराया गया है। राज्य सरकार 80 उत्कृष्ट विद्यालय और 325 आदर्श विद्यालयों में प्री प्राइमरी से 12वीं तक की पढ़ाई सुनिश्चित कराना चाहती है। पहले चरण में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में छठी से 12वीं की पढ़ाई शुरू होगी। अगले वित्तीय वर्ष से इसमें नीचे क्लास को जोड़ा जाएगा। इन उत्कृष्ट विद्यालयों में परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह में लेकर छात्र-छात्राओं को रिजल्ट दे दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदर्श विद्यालयों में भी छठी से पढ़ाई शुरू होनी है। इसमें भी अ शैक्षणिक सत्र से इसे जोड़ा जाएगा। वहीं अन्य स्कूलों में जून से शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close