सरकार कर रही तैयारी…बिहार में अब दौड़ेगी वाटर मेट्रो

बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है अब बिहार में सरकार वाटर मेट्रो चलाने की तैयारी में है. पटना के गंगा तट पर कई मेट्रो स्टेशन बनाये जायेंगे. दानापुर से फतुहा तक लोगों का सफर चंद मिनटों में पूरा होगा. इसके लिए खास तरह के स्पीट बोट का उपयोग होगा.

पटना के साथ-साथ 18 शहरों में भी वाटर मेट्रो चलाए जाने की तैयारी है. इनमें अहमदाबाद, सूरत, मंगलुरु, अयोध्या, धुबरी, गोवा, कोल्लम, कोलकाता, पटना, प्रयागराज, श्रीनगर, वाराणसी, मुंबई, कोच्चि और वसई शामिल हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोच्चि वाटर मेट्रो की सफलता के बाद अब देश भर में 18 स्थानों पर यह सुविधा मुहैया कराने की तैयारी है. पर्यावरण अनुकूल इस नए जल परिवहन मॉडल को दोहराने की प्लानिंग चल रही है. कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड की ओर से यह जानकारी दी गई. जल मेट्रो का संचालन और रखरखाव करने वाली केएमआरएल ने इसे लेकर बयान जारी किया है. इसमें कहा गया कि बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने उसे विभिन्न क्षेत्रों में इसी प्रकार का जल मेट्रो सिस्टम की क्षमता का आकलन करने का काम सौंपा सौंपा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close