शिक्षक गोली के साथ गिरफ्तार : एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने जिंदा कारतूस के साथ शिक्षक को पकड़ा, साथ में पत्नी और साढ़ू भी गिरफ्तार, जा रहे थे दिल्ली

दरभंगा। एयरपोर्ट पर गुरुवार को सामान की स्क्रीनिंग के दौरान एक यात्री के बैग से 7.62 बोर के तीन कारतूस बरामद किये गए। एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों ने उक्त यात्री को सदर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। कारतूस के साथ पकड़ाए अधेड़ यात्री की पहचान सहरसा के सदर थाने के वार्ड नंबर 14 निवासी विष्णु ठाकुर के रूप में हुई है। विष्णु ठाकुर अपनी पत्नी व साढू के साथ दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने आया था। विष्णु सरकारी स्कूल में शिक्षक है।

सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने सदर थाना पहुंचकर विष्णु ठाकुर से पूछताछ की। पूछताछ के क्रम में उसने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ऑपरेशन कराने जा रहा था। चार अगस्त को उसका ऑपरेशन होना था। उसकी गर्दन के पिछले हिस्से में ब्लड क्लॉट है। उसके पास से कई दवाएं भी मिली हैं। हालांकि उसने कारतूस के संबंध में कोई ठोस जानकारी पुलिस को नहीं दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उसके पास किसी हथियार का लाइसेंस भी नहीं है। विष्णु के पास कारतूस कहां से आया, इसके बारे में वह पुलिस को कुछ नहीं बता सका। एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि यात्री की उम्र, उसकी बीमारी व साथ में पत्नी के होने के कारण प्रथम दृष्टया जान-बूझकर कारतूस ले जाना प्रतीत नहीं होता है। बहरहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामले में सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close