राज्यपाल पहुंचे पाकुड़, डीडीसी ने किया स्वागत, ग्रामीणों से संवाद में सरकार की गिनाई उपलब्धि, शिक्षा पर जोर

पाकुड़ । शुक्रवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का पाकुड़ जिला के अमड़ापाड़ा प्रखंड के डुमरचीर पंचायत में आगमन हुआ। वह अमड़ापाड़ा प्रखंड पहुंचे जहाँ जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा पारंपरिक गीत के साथ माननीय राज्यपाल महोदय का स्वागत किया गया। माननीय राज्यपाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मंच से संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर ने माननीय राज्यपाल महोदय के पाकुड़ जिला आगमन को लेकर आभार जताया। इस दौरान डीडीसी ने माननीय राज्यपाल महोदय को पाकुड़ जिला के क्षेत्रफल एवं भौगोलिक स्थिति की जानकारी से अवगत कराया, साथ हीं जिले में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

माननीय राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को पाकुड़ जिला के अमड़ापाड़ा प्रखंड के डुमरचीर में ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजना हो या राज्य सरकार की योजना हो, उनका लक्ष्य है समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक के जीवन स्तर को ऊपर उठाना। उन्होंने कहा कि केंद सरकार नल-जल योजना के तहत प्रत्येक परिवार को शुद्ध पेयजल सुलभ कराने हेतु प्रतिबद्ध है। अभी तक 37 प्रतिशत परिवारों को इस योजना से आच्छादित किया जा चुका है, शेष बचे 67 प्रतिशत परिवार को आच्छादित किया जाएगा।

सरकार द्वारा शुद्ध पेयजल सुलभ कराने के साथ-साथ आवास, बिजली, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की समुचित व्यवस्था के लिए भी निरंतर कार्य किया जा रहा है। माननीय राज्यपाल महोदय ने कहा कि उनके द्वारा कई कस्तूरबा गांधी विद्यालय एवं अन्य विद्यालयों का भ्रमण किया गया है और उन्होंने वहां स्मार्ट क्लास, सीटीलैब, लाइब्रेरी, ओपेन जिम इत्यादि को देखा है। वहाँ की छात्राओं से संवाद किया है। संवाद करने से उन्हें खुशी मिली की छात्राएं पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं। अपना लक्ष्य भी निर्धारित कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में उपस्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्रा रेखा टुडू ने बताया कि वो डॉक्टर बनना चाहती है एवं उनके विद्यालय में आईसीटी लैब एवं स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध है। माननीय राज्यपाल महोदय ने छात्रा को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जो भी बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए सरकार द्वारा विशेष कोचिंग के माध्यम से भी शिक्षा की भी व्यवस्था की गई है। यदि ये बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं तो इनके लिए भाषा की समस्या नहीं होगी और ये बेहतर तरीके से अपने समाज और समुदाय के लोगों की सेवा कर सकेंगे।

वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग अपने बच्चों को निश्चित रूप से शिक्षा दें। आप अपने जमीन-जायदाद एवं विभिन्न स्रोतों से आय का उपयोग बच्चों को शिक्षित बनाने में करें। वें शिक्षित होंगे तभी वे प्रतिस्पर्धा के इस युग में सफलता अर्जित कर सकेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित जिला परिषद की सदस्य श्रीमती प्रियंका मालतो ने कहा कि कुमार भाग पहाड़िया के PVTG में शामिल नहीं होने के कारण बहुत सारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है, उन्होंने राज्यपाल महोदय से कुमार भाग पहाड़िया को पीवीटीजी में शामिल करने हेतु अनुरोध किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्यपाल महोदय ने कहा कि यह कार्य एक प्रक्रिया के तहत होती है, जिसमें जिला प्रशासन द्वारा सरकार से स्थापित मानदंडों के आधार पर राज्य सरकार को अनुशंसा की जाती है एवं राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार को भेजा जाता है। कार्यक्रम में श्रीमती शांति मालतो ने बताया कि किस प्रकार उनके परिवार का जीवनयापन स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अच्छी तरह हो रहा है। श्रीमती ललिता देवी ने बताया कि वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अमड़ापाड़ा शाखा में बैंक सखी है और स्वयं सहायता समूह को बैंक खाता खुलवाना एवं ऋृण मुहैया करवाना एवं बीमा करवाने का कार्य करती है। इस कार्य से उनका जीवनस्तर बढ़ा है और वह खुश है।

माननीय राज्यपाल महोदय ने कहा कि जनजातियों एवं पीवीटीजी के लिए एकलव्य विद्यालय खोले गए हैं। सरकार द्वारा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस भी खोले गए हैं, आप अपने बच्चों को निश्चित रूप से शिक्षित करें, उन्हें ड्रॉप आउट नहीं होने दें। राज्यपाल महोदय ने यहां के लोगों के शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक समृद्धि की कामना की। उन्होंने परिसंपत्तियों का वितरण किया एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों का अवलोकन किया।

महिलाएं एसएचजी से जुड़ें, बच्चों को शिक्षित बनाएं

माननीय राज्यपाल श्री सी.पी राधाकृष्णन ने कहा कि जो भी माताएं बहने हैं वे आय का एक साधन अवश्य अपनायें। इसके लिए अपने क्षेत्र की महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ें और आय में वृद्धि करें। शिक्षा के बगैर कोई भी भविष्य नहीं है, इसलिए जो भी अभिभावक हैं वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा अवश्य प्रदान करें। बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं।

राज्यपाल ने कहा कि पाकुड़ जिला में बेहतर कार्य हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़कर बेहतर कर रही है और आय का सृजन कर रही हैं। जब गांव विकास होंगे तो निश्चित रूप से हम सभी का विकास होगा। हम सभी के पंथ व समुदाय है बेशक अलग है लेंकिन आपसी संघर्ष से बेहतर है कि सभी मिलजुल कर कार्य करें और गांव में खुशहाली लाएं। माननीय राज्यपाल के द्वारा कार्यक्रम के बाद डुमरचीर पंचायत में पौधारोपण किया गया।

विभिन्न विभागों द्वारा लगाया गया स्टॉल

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉलों लगाया गया। इसमें डीआरडीए, जेएसएलपीएस, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य, श्रम, कल्याण, बैंक, बिजली, पर्यटन, शिक्षा के स्टॉल प्रमुख थे।

मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री एच. पी. जनार्दनन, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री रजनीश कुमार, उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, अपर समाहर्ता श्रीमती मंजू रानी स्वांसी, अनुमंडल पदाधिकारी श्री हरिवंश पंडित, डीआरडीए निदेशक श्री संजय कुमार दास, स्थापना उप समाहर्ता श्री विकास कुमार त्रिवेदी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला के सभी विभाग के पदाधिकारी/प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी सहित प्रखंड के दर्जनों गांव के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

close