मंडप पर दुल्हे की मौत : झारखंड की बेटी सुहागन बनते ही हुई विधवा, मंगलसूत्र पहनाते ही दुल्हे की हार्ट अटैक से मौत

भागलपुर। मंडप ही दुल्हे की मौत से सनसनी फैल गयी। मामला भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र का है। दुल्हन को मंगल सूत्र पहनाते ही इंजीनियर दुल्हा वहीं गिर पड़ा और फिर उसकी मौत हो गयी। डाक्टरों ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताया है। दुल्हे का नाम विनीत है, जो बरारी थानाक्षेत्र के छोटी खंजरपुर स्थित झौआ कोठी का रहने वाला है। उसकी शादी झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुम्हार टोला निवासी की पुत्री से तय हुई थी। बुधवार की रात मिरजान स्थित विवाह भवन में शादी थी, उसी दौरान अचानक दूल्हे की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनीत प्रकाश की मौत ने दुल्हन पक्ष के लोगों को भी बड़ा सदमा दे दिया। दुल्हरन के पिता ने कहा कि उनके साथ विनीत के स्वजनों ने धोखा किया है। लड़के के बारे में उन्हें सही जानकारी नहीं दी गई थी, कुछ बात तो जरूर रही होगी। अचानक किसी की मौत नहीं होती।दुल्हरन, उसके पिता और पश्चिमी सिंहभूम से आए उनके अपनों का रो-रो कर बुरा हाल था। दूल्हे विनीत के स्वजनों में भी मातम छाया हुआ था। उनका भी रो-रोकर बुरा हाल था। पिता को दुल्हे के परिवार से शिकायत है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक शादी की सारी रस्मे ठीक से चल रही थी, सिंदूर दान तक सब कुछ ठीक हुआ, लेकिन उसके बाद जैसे ही लड़की को मंगल सूत्र पहनाया, दुल्हा लड़खड़ा कर गिर प़ड़ा। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक सिंदूर दान की विधि संपन्न हुई और मंगलसूत्र पहनाते ही वह चक्कर खाकर गिर गया, फिर कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे देखते ही अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close