Train Accident : झारखंड में बड़ा हादसा, ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त.. कई डब्बे पटरी से उतरे

धनबाद: धनबाद रेल मंडल के बंधुवा रेलवे स्टेशन व दानापुर रेल मंडल के पैमार रेलवे स्टेशन सेक्शन लाईन पर रविवार शाम पांच बजे एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उसके सात बोगी बेपटरी हो गये.

मिली जानकारी के अनुसार अपलाइन की एक गिट्टी लोड मालगाड़ी बंधुवा रेलवे स्टेशन से खुल कर दानापुर डिवीजन के पैमार रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी. जिसके सात डिब्बे बेपटरी हो गए, ज्वाइंट टूटने से मालगाड़ी का आधा भाग इंजन से दूर खिंचता चला गया और काफी दूर जाकर रुका.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना चालक के द्वारा नियंत्रण रेलवे नियंत्रण कक्ष को दी गई. धनबाद डिवीजन को सूचना मिलते ही गोमो से राहत यान ट्रेन को दुर्घटनास्थल के लिए रवाना किया गया.

मालगाड़ी की दुर्घटना के बाद उक्त सेक्शन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया. लाइन को क्लियर करने में काफी समय लगने की संभावना जताई जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close