हार्डकोर नक्सली बैजनाथ यादव गिरफ्तार, टॉप कमांडर के लिए वसूलता था लेवी, पूछताछ में उगले कई बड़े राज

पलामू : पुलिस ने हार्डकोर नक्सली बैजनाथ यादव को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार नक्सली बैजनाथ यादव पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कुलहईया का रहने वाला है. वहीं पूछताछ के क्रम में पुलिस को नक्सली बैजनाथ यादव से कई अहम जानकारी मिली है. जिसके बाद पलामू पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी नक्सली बैजनाथ यादव छतरपुर अनुमंडल के इलाके में आया हुआ है. इसी सूचना के आलोक में छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैजनाथ यादव पर पलामू के छतरपुर, हरिहरगंज, नौडीहा बाजार, पिपरा समेत कई इलाकों में एफआईआर दर्ज है. बैजनाथ यादव माओवादियों के टॉप कमांडर सह 10 लाख के ईनामी नक्सली नितेश यादव के दस्ते का सदस्य है. नितेश के अलावा संजय गोदराम, सीताराम रजवार की भी बैजनाथ मदद करता था।

पूछताछ में नक्सली बैजनाथ यादव ने बताया कि वह माओवादियों के लिए लेवी वसूलता था. लेवी की रकम में वह अपना 10 से 15 प्रतिशत कमीशन भी काटता था

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close