स्वास्थ्य विभाग : अभियान निदेशक की फटकार के बावजूद प्रतिनियुक्ति पर जमे हैं डाक्टर और कर्मी, सिविल सर्जन ने जारी किया आदेश, फिर भी कुंडली मारकर बैठ गये

धनबाद। …स्वास्थ्य विभाग में मनमानी की इंतहा खत्म ही नहीं होती। फिर चाहे बात ट्रांसफर-पोस्टिंग की हो या फिर प्रतिनियुक्ति की। अधिकारियों का मन इतना ज्यादा बढ़ा हुआ है कि राज्य सरकार के फरमान तक को ये ठेंगा दिखाने से गुरेज नहीं करते। जून महीने में स्वास्थ्य विभाग के अभियान निदेशक ने एक कड़ा पत्र जारी कर अधिकारियों को उनकी हद बतायी थी। पत्र में साफ कहा था कि वो हद से बाहर जाकर अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति कर रहे हैं, जो उचित है। पत्र में तुरंत ही तमाम प्रतिनियुक्ति को रोकने और मूल पदस्थापन स्थान पर वापस करने का भी आदेश था, लेकिन सिविल सर्जन कहां सुनने वाले थे?

HPBL की खबर के बाद एक्शन में विभाग

आदेश के महीनों बाद भी कई ऐसे स्वास्थ्य अधिकारी व दंत चिकित्सक प्रतिनियुक्ति पर बने रहे, जिन्हें महीने पहले मूल पदस्थापना स्थल पर लौट जाना चाहिये था। सिर्फ डॉक्टर ही नहीं कर्मियों को भी मनमाने तरीके से प्रतिनियुक्ति कर दी गई है । HPBL ने स्वास्थ्य विभाग में सिविल सर्जन की मनमानी की कई दफा पोल खोली है। पिछले दिनों HPBL ने “सिविल सर्जन नहीं मानते राज्य सरकार का आदेश ! CS की तरफ से की गयी तमाम प्रतिनियुक्ति रद्द करने जारी है पत्र, वावजूद इसके डेपुटेशन की मनमानी पर नहीं लगा अंकुश” शीर्षक से खबरें पोस्ट की थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा था। अब खबर के बाद धनबाद सिविल सर्जन ने एक्शन में लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदेश पर 9 दिन से कुंडली मारे क्यों बैठे रहे?

सिविल सर्जन ने निर्देश जारी कर प्रतिनियुक्त पर तैनाती होकर मलाई काट रहे 11 डॉक्टरों को मूल पदस्थापना में लौटने का निर्देश दिया है। हालांकि कमाल की बात ये है कि 28 अक्टूबर को जारी इस पत्र पर भी कुछ लोग कुंडली मारकर बैठ गये। आज करीब एक सप्ताह से ज्यादा बीत जाने के बाद भी अमल नहीं हो पाया है, जिसके बाद अब स्वास्थ्य महकमा सकते में है।

गोबिंदपुर, टुंडी, तोपचांची,बलियापुर,झरिया, बाघमारा के डाक्टर प्रतिनियुक्ति पर हैं। पत्र में 11 डाक्टरों के नाम है, जो सदर अस्पताल से लेकर गोबिंदपुर, और SNMMCH से लेकर अन्य जगह पर प्रतिनियुक्ति पर तैनात होकर बड़ी अहम पोस्ट पर पहुंच गये हैं। 11 डाक्टरों की प्रतिनियुक्ति में तो सबसे ज्यादा डिप्टेशन सदर अस्पताल में है, जहां बलियापुर, तोपचांची, बाघमारा के डाक्टर पदस्थ हैं। वहीं गोबिंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर भी प्रतिनियुक्ति पर सदर अस्पताल में पदस्थ हैं। वहीं टुंडी के दो डाक्टर SNMMCH में प्रतिनियुक्ति पर हैं। सिविल सर्जन के आदेश के बाद अब उन सभी को अपने मूल पदस्थापना पर लौटना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close