स्वास्थ्य मंत्री गिरफ्तार….हवाला लेनदेन के मामले में ED ने की कार्रवाई…दूसरी बार जीते थे चुनाव, CM के थे बेहद करीबी

नयी दिल्ली । पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री के बाद एक और स्वास्थ्य मंत्री की गिरफ्तारी हो गयी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लाउंड्री केस में ED ने गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी से राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। सरकार के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष केजरीवाल की ईमानदार सरकार पर सवाल खड़े कर रही है। सत्येंद्र जैंन के पास वर्तमान में स्वास्थ्य मंत्रालय के अलावे ऊर्जा विभाग, पीडब्ल्यूडी मंत्रालय है। सत्येंद्र जैन को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी माना जाता है।

सत्येंद्र जैन ने अन्ना आंदोलन के दौरान भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। 2011 में जन लोकपाल विल केलिए सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने अनशन शुरू कर दिया था। उस आंदोलन में अन्ना के साथ अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, किरण बेदी जैसे कई चेहरों ने दिया। जो आगे जाकर दिल्ली की राजनीति में काफी सक्रिय दिखे। सत्येंद्र जैन ने भी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की वजह से अपनी नौकरी छोड़ दी थी और राजनीति में आने का फैसला लिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सत्येंद्र जैन को ईडी ने कोलकाता के एक कंपनी से जुड़े हवाला लेनदेन के मामले में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि फर्जी कंपनियों के माध्यम से आये पैसों का उपयोग जमीन की सीधी खरीद के लिए या दिल्ली और उसके आसपास कृषि भूमि की खरीद के लिए ऋण अदायगी में किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close