खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण का स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया उद्घाटन, कहा – 3 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

रांची । होटल रॉयलसेन में साक्ष्य फूड सेफ्टी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा एक दिवसीय संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से अतिथि झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी, ऐ०सी०एम०ओ शशि भूषण खालको, शशि कुमार,कांग्रेस प्रदेश सचिव सौरव अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे !

मुख्य वक्ता झारखंड कॉर्डिनेटर रितेश पासवान ने कहा कि हमारा उद्देश्य सभी लोगो को स्वच्छ खान पान देने,अपने दुकानों में किस तरह से भंडारण एवं वितरण किया जाए, इसके लिए हम लोगो के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही लोगो को प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रमाण पत्र मुहैया कराया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य अतिथि बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य में सुव्यवस्थित तरीके से चलने के लिए साक्ष्य फूड सेफ्टी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को चुना गया है। उन्होंने कहा कि इससे 3000 लोगो रोजगार देने का कार्य किया जाएगा ओर काफी फायदा होगा !

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सौरव अग्रवाल ने कहा कि इससे जुड़ने से लोगो को बहुत फायदा होगा,इससे सरकार को राजस्व प्राप्त होगा और इससे राज्य को बहुत फायदा होगा !
आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि मोनू झा, जिला कॉर्डिनेटर शांतनु चक्रबर्ती, राजू मुखी, अमन शर्मा, सोनू पासवान एवं सभागार में 200 से ज्यादा लोग उपस्थित थे !

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close