झारखंड में गरमी अगले सप्ताह भी मचायेगी तबाही, 15 जून के बाद मिलेगी राह, लेकिन उससे पहले 11 जून तक हिट वेव से हालत होगी खराब

Jharkhand Weather Update: झारखंड में गरमी अभी और झुलसाने वाली है। मौसम विभाग ने 11 जून तक के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। हालांकि इस दौरान बादलों की लुकाछिपी भी जारी है। कुछ इलाकों में गरमी के बावजूद बीच-बीच में बूंदाबांदी होगी। वहीं आकाशीय बिजली का भी कहर देखने को मिलेगा। ज्यादातर जगहों में तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के उत्तर, पश्चिम, मध्य औऱ निकवटर्ती उत्तर- पूर्वी भागों में लू चलेगी। हालांकि बाकी हिस्सों में 11 जून तक मध्य और दक्षिणी भाग में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे के बारिश की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में आसमान में हल्के बादल नजर आ सकते हैं, लेकिन इससे किसी बड़े राहत की उम्मीद नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग की मानें तो झारखंड के पलामू, चतरा, कोडरमा, गढ़वा, गिरिडीह, देवघर , गोड्डा के इलाके शामिल है। जबकि पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के साथ- साथ सिमडेगा, गुमला और खूंटी के इलाकों में आसमान में बादल छाये रहेंगे।

हालांकि 12 जून तक सबसे ज्यादा गर्म इलाकों में गढ़वा, पलामू , चतरा और लातेहार का इलाका शामिल है। 12 जून तक राज्य के दूसरे हिस्सों में मौसम बदल सकता है। राज्य में जिन इलाकों में आज बारिश की संभावना है, उनमें लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम शामिल है। हालांकि मौसम विभाग ने 15 जून के बाद राहत की बात कही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

15 जून के बाद मानसून का असर दिखने लगेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले सप्ताह से प्री मानसून की आहट दिखायी देने लगेगी। गरज चमक के साथ बारिश भी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार झारखंड में तय समय के पहले ही मानसून पहुंचेगा। मानसून को लेकर अच्छी खबर ये भी है कि पिछली बार से ज्यादा इस बार बारिश होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close