हेमंत कैबिनेट न्यूज: आचार संहिता के बीच हेमंत कैबिनेट की बुलायी गयी बैठक, 5 फरवरी की कैबिनेट होने वाली है अहम, जानिये क्यों है ये खास…
Hemant Cabinet News: Amid the code of conduct, the Hemant Cabinet meeting was called, the February 5 cabinet meeting is going to be important, know why it is special...

Hement Cabinet Meeting: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के ठीक पहले हेमंत कैबिनेट की बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में बजट को लेकर अंतिम चर्चा होगी, वहीं विधानसभा में पेश किये जाने वाले विधेयकों को लेकर भी मंत्रियों बातचीत की जायेगी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक 5 फरवरी (गुरूवार) 2026 को अपराह्न 02:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन )स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम फैसला लिए जा सकते हैं।
नगरीय निकाय की आचार संहिता चल रही है, लिहाजा चुनावी क्षेत्रों के लिए कुछ फैसले नहीं लिये जायेंगे। कैबिनेट में आचार संहिता को ध्यान में रखकर ही निर्णय लिया जायेगा।
आपको बता दें कि हेमंत सोरेन के विदेश दौरे से लौटने के बाद ये पहली बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री के किये ऐलान पर भी मुहर लगेगी। 5 फरवरी की कैबिनेट पर हर किसी की नजर रहेगी।








