1000 से 2500 रुपए मईया सम्मान राशि की तर्ज पर बढ़ेगी सभी पेंशन की राशि! पुर्णिमा नीरज सिंह को हेमंत सोरेन ने दिया ये जवाब

The amount of all pensions will increase from Rs 1000 to Rs 2500 on the lines of Maiya Samman Rashi! Hemant Soren gave this answer to Purnima Neeraj Singh

रांची।हेमंत सरकार 2.0 का पहला विधानसभा सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को खत्म हो गया। अंतिम दिन झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधानसभा में मुलाकात कर सभी पेंशन की राशि बढ़ाने की मांग की।

इस क्रम में उन्होंने राज्य में सामाजिक सुरक्षा के तहत लाभार्थियों को मिलने वाली 1000/- रुपए की सहायता राशि को मंईयां सम्मान योजना के समतुल्य देय राशि 2500 सौ रुपए प्रतिमाह अथवा उससे अधिक करने हेतु ज्ञापन सौंपा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मालूम हो कि Maiya  samman yojna में लाभार्थी की राशि 1000 से बढ़ाकर 2500 किए जाने के फैसले से राज्य में एक बड़ा वर्ग अर्थात अन्य पेंशन पाने वाले लाभार्थी नाराज चल रहे हैं। वर्तमान समय में अन्य पेंशन की राशि पर हेमंत सरकार कोई फैसला नहीं ली है।

क्या है पत्र में

पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने अपने पत्र में लिखा कि राज्य में बड़े पैमाने पर विभिन्न वर्ग के पात्र लाभार्थियों को झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रही पेंशन योजनाओं यथा – मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांग पेंशन योजना, मुख्यमंत्री निराश्रित महिला पेंशन योजना, आदिम जनजाति पेंशन योजना, एचआईवी एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायता पेंशन योजना, स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वालंबन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री ट्रांसजेंडर समुदाय पेंशन योजना आदि के तहत प्रतिमाह ₹1000 की राशि प्रदान की जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

5 वर्ष पूर्व 2019 से Hemant cabinet के निर्णय के आलोक में केंद्र और राज्य प्रायोजित सभी पेंशन योजना की राशि ₹600 से बढ़ाकर ₹1000 प्रतिमाह की गई थी, जो 1 अप्रैल 2019 का प्रभाव से आज तक लाभार्थियों को भुगतान की जा रही है.

आज की महंगाई को देखते हुए इन सभी प्रकार की पेंशन योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों को मिलने वाली राशि को बढ़ाने की आवश्यकता व मांग हो रही है. वर्तमान में आपकी सरकार द्वारा सभी वर्ग की महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत ₹1000 के प्रदान की जा रही थी, जिसे बढ़ा करके ₹2500 प्रदान करने का निर्णय आपके द्वारा लिया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अतः मंईयां सम्मान योजना के तर्ज पर राज्य में चल रहे सभी तरह के पेंशन योजना की राशि को प्रतिमाह ₹1000 से बढ़कर ₹2500 या उससे अधिक करने की आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें. मुख्यमंत्री ने पूर्णिमा नीरज सिंह को सकारात्मक पहल का भरोसा दिया.

Related Articles

close