हेमंत सोरेन को बेसमेंट में अंधेरा कमरा…ईडी की कस्टडी में पूर्व सीएम का बुरा गुजर रहा है वक्त, कोर्ट में बयां किया दर्द

रांची। ED की रिमांड में हेमंत की जिंदगी काफी मुश्किल हो गयी है। अलीशान बंगले में रहने वाले हेमंत सोरेन को जो जगह ED ने दी है, वो एक तहखाना है। ना खिड़की और ना रोशनी, घुप्प अंधेरे वाले कमले में ना हवा आती है और ना ही कुछ दिखता है। बुधवार को हुई हेमंत सोरेन की ईडी कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्यमंत्री के वकील ने इस बात की शिकायत दर्ज करायी।

हेमंत सोरेन के वकील ने बुधवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में रहते हुए झामुमो नेता को बिना वेंटिलेशन वाले बेसमेंट में रखा गया था. उनके साथ हमेशा हथियार लिए हुए जवान तैनात रहे, तब भी जब वह सो रहे थे. वकील राजीव रंजन ने मीडिया को बताया कि उस बेसमेंट रूम में हवा भी एक पाइप के माध्यम से आती है और सोरेन पर सशस्त्र गार्डों द्वारा लगातार निगरानी रखी जाती है.मुख्यमंत्री के वकील प्रदीप चंद्रा ने ईडी की तरफ से व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को एक ऐसे मामले में फंसाया गया है, जिसका कोई आधार ही नहीं है। हालांकि ईडी ने कोर्ट में कहा कि अभी भी हेमंत सोरेन ने कई सवालों का जवाब नहीं दिया है। जवाब जानने के लिए अभी उन्हें और वक्त चाहिये। दलील को सुनने के बाद ईडी कोर्ट ने और 5 दिन की रिमांड दे दी है। इधर हेमंत सोरेन की पेशी के दौरान अदालत में हुई नारेबाजी पर कोर्ट ने नाराजगी जतायी है।

कोर्ट ने पहले ही रजिस्ट्रार के माध्यम से नारेबाजी पर रोक लगाने का निर्देश दे रखा था। इसके बाद भी कोर्ट परिसर में हुई नारेबाजी को कोर्ट ने गंभीरता से लिया है। दरअसल हेमंत सोरेन के कोर्ट में पहुंचने के साथ ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी थी। नारेबाजी करीब 10 मिनट तक चलती रही। बता दें कि सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी को यहां कांके रोड स्थित उनके आधिकारिक आवास पर लगभग सात घंटे की पूछताछ के बाद राजभवन से गिरफ्तार किया था. एजेंसी द्वारा हिरासत में लेने से पहले उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close