हेमंत सोरेन खाली करेंगे CM हाउस: मुख्यमंत्री का अब होगा नया पता, 15 साल बाद खाली हो रहे इस बंगले में हो रहे हैं शिफ्ट…

Hemant Soren will vacate CM House: Chief Minister will now have a new address, shifts are taking place in this bungalow which is becoming vacant after 15 years...

CM Hement Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सीएम हाउस छोड़कर जाने वाले हैं। वो अब दूसरे बंगले में रहेंगे। माना जा रहा है कि इसी महीने से मुख्यमंत्री का पता बदल जायेगा। दरअसल अभी मुख्यमंत्री कांकेर रोड स्थित सीएम हाउस में रहते हैं। सीएम हाउस का पिछले कुछ सालों से रंग रोगन और मरम्मत नहीं हुआ है। लिहाजा सीएम हाउस के मेंटनेंस के लिए उसे खाली किया जा रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री का अब नया पता रांची के कांके रोड़ स्थित आवास संख्या-5 होगा। जिस बंगले को अभी सीएम हाउस के लिए अधिकृत किया गाय है, दरअसल वो सालों से आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो को अलॉट था। लेकिन चुनाव हारने के बाद अब उन्हें ये बंगला खाली करना होगा। उनके बंगले में अब मुख्यमंत्री रहेंगे। इसे लेकर झारखंड सरकार के भवन निर्माण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिसूचना के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवासीय कार्यालय की मरम्मत की जाएगी। इस कार्य के संपन्न होने तक, उनके कार्यालय को अस्थायी रूप से कांके रोड स्थित एक अन्य आवास में स्थानांतरित किया जा रहा है। यह ध्यान देने योग्य है कि जिस आवास में मुख्यमंत्री का कार्यालय स्थानांतरित किया जा रहा है, वह आजसू पार्टी के नेता सुदेश महतो का आवास है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साल 2009 से आजसू पार्टी के नेता सुदेश महतो के लिए आवंटित था। आजसू पार्टी की सभी गतिविधियां इसी कार्यालय से संचालित होती थीं। अब इस आदेश के जारी होने के बाद, सुदेश महतो को आवास खाली करनी पड़ सकती हैं। भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता की तरफ से चिठ्टी में लिखा गया है कि मुख्यमंत्री आवास का कार्यालय और परिसर की मरम्मत की जानी है।

 

वैकल्पिक व्यवस्था जब तक नहीं होती हैं. तब तक पूर्व मुख्य सचिव आवास संख्या 5 कांके रोड रांची को उपयुक्त मानते हुए अस्थाई रूप से मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय के रूप में आवंटित किए जाने का आदेश दिया जाता हैं. भवन निर्माण के तरफ से अधिसूचना की गई है कि किराया वसूली और बेदखली की नियमावली के आलोक में अवधि समाप्त हो चुकी हैं. इसलिए मुख्यमंत्री का सरकारी आवास का पुननिर्माण होने तक आवास संख्या-05 कांके रोड रांची को मुख्यमंत्री का सरकारी आवास घोषित किया जाता है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Related Articles

close