हेमंत की पेशी आज: कुछ देर में ED कोर्ट में होगी पूर्व मुख्यमंत्री की पेशी, और रिमांड मांग सकती है ईडी

रांची। हेमंत सोरेन आज ईडी कोर्ट में पेश होंगे। बड़गाईं अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले के आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिलहाल ईडी की रिमांड पर हैं। उनसे जमीन घोटाले में जांच चल रही है। हेमंत सोरेन को पांच दिनों की ईडी ने रिमांड पर लिया हैं। ईडी रिमांड की अवधि बुधवार को समाप्त हो रही है। ईडी हेमंत सोरेन से बुधवार को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश करेगी।

जानकारी के अनुसार, ईडी हेमंत सोरेन से आगे भी पूछताछ जारी रखना चाहती है। इसको देखते हुए ईडी की ओर से हेमंत सोरेन के रिमांड की मांग कर सकती है। कोर्ट की अनुमति मिलती है तो ईडी उन्हें साथ लेकर जाएगी। नहीं मिलने पर उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। ईडी जेल से उन्हें तीन फरवरी को अपने साथ ले गई और उसी दिन से लगातार पूछताछ कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोर्ट ने ईडी को पांच दिन की पुलिस रिमांड की अनुमति दी है। उक्त मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। एक फरवरी को उन्हें अदालत में पेश किया गया था, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया था। माना जा रहा है कि 5 से 7 दिन की ईडी फिर रिमांड मांग सकती है। ईडी ये दलील दे सकती है कि पूछताछ में अभी काफी कुछ जानना बाकी रह गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close