हाई अलर्ट! Google Chrome यूजर्स तुरंत अपडेट करें ब्राउजर, मोदी सरकार और CERT-In ने दी चेतावनी

नई दिल्ली: अगर आप गूगल क्रोम इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है! केंद्र सरकार ने Chrome यूजर्स के लिए ‘हाई रिस्क’ साइबर अलर्ट जारी किया है। भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (Indian Computer Emergency Response Team) ने साफ कहा है कि जो लोग Chrome का पुराना वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं, वे गंभीर साइबर हमले का शिकार हो सकते हैं।

CERT-In की रिपोर्ट के मुताबिक, Chrome के पुराने वर्जन में ऐसी खामियां मिली हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स दूर बैठकर आपका पूरा सिस्टम हैक, डेटा चुरा सकते हैं या सिस्टम को क्रैश कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किन वर्जन यूजर्स को है खतरा?

Chrome के जो वर्जन 137.0.7151.119 या .120 से पुराने हैं, वे हाई रिस्क में हैं। यह चेतावनी Windows, Mac और Linux — तीनों सिस्टम यूजर्स के लिए है। अगर आप इन वर्जन से पुराना Chrome चला रहे हैं, तो आपको तुरंत उसे अपडेट करना चाहिए।

सोना और चांदी के दाम में गिरावट: गहने खरीदने का अच्छा मौका, यहां देखें आज के ताजा रेट

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या हो सकता है खतरा?

Chrome का वर्जन ऐसे चेक करें:

  1. Chrome ओपन करें

  2. ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स (⋮) पर क्लिक करें

  3. “Help” > “About Google Chrome” पर जाएं

  4. नए टैब में वर्जन दिखेगा, जैसे:
    Version 137.0.7151.120 (Official Build) (64-bit)

Chrome ऐसे अपडेट करें:

  1. Chrome ओपन करें

  2. तीन डॉट्स (⋮) > Help > About Google Chrome

  3. Chrome खुद अपडेट चेक करेगा

  4. अपडेट मिले तो Relaunch पर क्लिक करें

  5. नया वर्जन इंस्टॉल होकर एक्टिव हो जाएगा

अगर ऑटो-अपडेट न हो रहा हो तो Google की वेबसाइट से नया वर्जन डाउनलोड करके इंस्टॉल करें।

सरकार ने क्यों जारी किया अलर्ट?

Chrome दुनिया का सबसे पॉपुलर ब्राउजर है और भारत में करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इसकी खामियां साइबर हमले का बड़ा रास्ता बन सकती हैं। CERT-In की चेतावनी बताती है कि साइबर जालसाजी रोकने के लिए हर यूजर को डिजिटल सतर्कता दिखानी जरूरी है।

VIP के लिए रास्ता, एंबुलेंस के लिए बंद! मां का शव लेकर 1 KM पैदल चला बेटा — ‘मुर्दा सिस्टम’ पर उठे सवाल

Related Articles

close