30953 पारा शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय, जानिए कितना और कब से मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा पहली बार आयोजित पारा टीचर आकलन परीक्षा 2022 का रिजल्ट शुक्रवार को जारी किया गया। रिजल्ट जैक के चेयरमैन डॉ. अनिल कुमार महतो ने जारी की। यह परीक्षा पारा शिक्षकों के मानदेय वृद्धि के लिए क्लास पहली से पांचवी और छठी से आठवीं तक आयोजित की गई थी।

परीक्षा में 41453 अभ्यर्थियों में से 30953 टीचर्स पास हुए। वही 10500 अभ्यर्थी आकलन परीक्षा में फेल कर गए। आकलन परीक्षा में असफल अभ्यर्थियों को तीन मौका और मिलेगा, जिसमें उन्हें पास करना पडेगा। तीन परीक्षा में भी पास नहीं करने पर सेवा बनी रहेगी पर मानदेय में वृद्धि नहीं होगा ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पारा शिक्षकों के मानदेय

वहीं सफल पारा शिक्षकों के मानदेय में 10% की वृद्धि अक्टूबर से होगी। ज्ञात हो कि यह परीक्षा 30 जुलाई को आयोजित की गई थी।तीन परीक्षा में भी पास नहीं करने पर पारा शिक्षकों की सेवा बनी रहेगी पर मानदेय में वृद्धि नहीं होगा ।

मानदेय में 1200 और 1400 सौ का होगा वृद्धि

परीक्षा में पास होनेवाले पारा शिक्षकों के मानदेय में 10 फीसदी की बढोतरी होगी। नियमावली के मुताबिक यह बढ़ोतरी परिणाम के बाद जैक की ओर से सर्टिफिकेट जारी करने की तिथि से होगा। नियमानुसार एक अक्तूबर के प्रभाव से 10 फीसदी मानदेय की बढ़ोतरी लागू हो सकेगी। पहली से पांचवीं कक्षा के सफल प्रशिक्षित पारा शिक्षकों के मानदेय में 1200 रुपए एवं छठी से आठवीं के सफल प्रशिक्षित पारा शिक्षकों के मानदेय में 1400 रुपए की वृद्धि होगी। प्राथमिक स्कूल के प्रशिक्षित पारा शिक्षकों को 16,800 रुपये व मिडिल स्कूलों के प्रशिक्षित पारा शिक्षकों को 20,600 रुपये मानदेय मिल रहा है। जिसमें वृद्धि होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close