आशिकी में शिक्षक का खौफनाक कांड: भाई बताकर बीबी ने ससुराल में रूकवाया, फिर पति को मरवाकर जमीन में गड़वाया, प्रेमी ने कब्र में थूका, फिर सालगिरह पर गंगा में बहाईं अस्थियां

प्रेमी पहले महिला का 'मुंहबोला भाई' बनकर ससुराल पहुंचा, परिवार का भरोसा जीता और फिर पति को ससुराल घुमाने के बहाने ले जाकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को जमीन में दफना दिया गया। इतना ही नहीं, बाद में शव की अस्थियां निकालकर शादी की सालगिरह के दिन गंगा नदी में विसर्जित भी कर दी

Crime News। आशिक को भाई बताकर पत्नी ने घर में रुकवाया, फिर पति को ससुराल घुमाने ले जाने के बहाने ले जाकर मार डाला और फिर जमीन में गाड़ दिया। रोंगटे खड़े कर देने वाली ये घटना मध्य प्रदेश के रीवा जिले की है। यहां महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की ऐसी साजिश रची, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया।

प्रेमी पहले महिला का ‘मुंहबोला भाई’ बनकर ससुराल पहुंचा, परिवार का भरोसा जीता और फिर पति को ससुराल घुमाने के बहाने ले जाकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को जमीन में दफना दिया गया। इतना ही नहीं, बाद में शव की अस्थियां निकालकर शादी की सालगिरह के दिन गंगा नदी में विसर्जित भी कर दी गईं, ताकि कोई सबूत न बचे।रीवा पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी सुनील कुशवाहा, जो एक निजी स्कूल में शिक्षक है, को गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना को लेकर पुलिस के अनुसार, मोहार टोला, भगदेवरा निवासी 20 वर्षीय विपिन कुमार यादव 26 मार्च 2026 को गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के टीकर गांव स्थित अपनी ससुराल गया था। इसके बाद वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। 28 मार्च को रामपुर बघेलान थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। करीब तीन महीने बाद कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में आरोपी के घर से करीब 300 मीटर दूर नाले के किनारे जमीन में दफन शव बरामद हुआ, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

‘मुंहबोला भाई’ बनकर प्रेमी ने रची गई हत्या की पटकथा

पुलिस जांच में सामने आया कि 25 मार्च को आरोपी सुनील कुशवाहा मृतक के घर पहुंचा था। मृतक की पत्नी ने परिवार से उसका परिचय अपने मुंहबोले भाई के रूप में कराया। उसने परिवार के साथ रात बिताई, धार्मिक और संस्कारी होने का दिखावा किया और सभी का विश्वास जीत लिया।अगले दिन उसने विपिन से कहा कि वह उसे ससुराल घुमाने ले जाएगा। विपिन बिना किसी शक के उसके साथ चला गया। सुनसान इलाके में पहुंचने के बाद आरोपी ने कथित रूप से कहा कि “तू हमारे प्यार के बीच की सबसे बड़ी रुकावट है, आज तुझे मोक्ष देना होगा।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुएं में धक्का देकर की हत्या, पहले से खोद रखी थी कब्र

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले विपिन के साथ मारपीट की और फिर उसे एक कुएं में धक्का दे दिया। जब विपिन बाहर निकलने की कोशिश करने लगा तो आरोपी ने उस पर भारी पत्थर फेंका, जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने रस्सी की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला और पहले से खोदी गई करीब चार फीट चौड़ी और छह फीट गहरी कब्र में दफना दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने कब्र पहले ही तैयार कर रखी थी ताकि हत्या के बाद सबूत आसानी से मिटाए जा सकें। कहा जा रहा है कि कब्र में दफनाने के बाद प्रेमी ने उस पर थूक भी दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शादी के बाद भी जारी था प्रेम संबंध

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि मृतक की पत्नी के साथ उसका प्रेम संबंध शादी से पहले से था और विवाह के बाद भी दोनों लगातार संपर्क में थे। वह विपिन को अपने रिश्ते की सबसे बड़ी बाधा मानता था। इसी कारण दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई।

सालगिरह के दिन गंगा में बहाईं अस्थियां

जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने शव की अस्थियां निकालकर अपनी शादी की सालगिरह के दिन गंगा नदी में विसर्जित कर दीं। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम के हर पहलू की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए अन्य साक्ष्यों और घटनाक्रम की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close