रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कोयला लदे ट्रक और पिकअप की टक्कर में 8 लोगों की मौत, मुहर्रम से लौट रही थी ताशा पार्टी
Jharkhand Road Accident: रामगढ़ में कोयला लदे ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मुहर्रम से लौट रही ताशा पार्टी हादसे का शिकार हुई।

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने 8 परिवारों की खुशियां छीन लीं। ये हादसा रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर राजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी गांव के पास हुई, जहां कोयला लदे तेज रफ्तार ट्रक और यात्रियों से भरी पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा इतना ज्यादा बड़ा था कि गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गये। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी, वहीं पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
मुहर्रम कार्यक्रम से लौट रही थी ताशा पार्टी
पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार हुए सभी लोग ताशा पार्टी के सदस्य थे। वे मुहर्रम के कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। पिकअप वाहन गोला की ओर से रामगढ़ जा रहा था। जैसे ही वाहन लारी गांव स्थित होटल सम्राट के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने उसे सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
आठ लोगों की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को बाहर निकालकर रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक गंभीर घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रांची स्थित रिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस के मुताबिक मृतकों की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच थी। इनमें दो लोग राजरप्पा थाना क्षेत्र के मारंगमरचा गांव और पांच लोग कुजू के बलसगरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
ट्रक चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहनों की वजह से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है।
Meta Description
Focus Keywords
Ramgarh Road Accident, Jharkhand Accident News, रामगढ़ सड़क हादसा, Truck Pickup Collision, Jharkhand News, Road Accident Today
Tags
URL Slug









