NIRF Ranking 2023: झारखंड के कॉलेजों को देश में मिली कितनी रैंकिंग? ये हैं देश के टॉप मेडिकल, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज, यहां देखें पूरी लिस्ट

नयी दिल्ली। इस वर्ष IIT मद्रास ने समग्र रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है. वहीं मेडिकल कॉलेजों की सूची में एम्स, दिल्ली पहले स्थान पर, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ दूसरे और क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर तीसरे स्थान पर है. सूची में शीर्ष विश्वविद्यालयों, शीर्ष कॉलेजों सहित उप-श्रेणियों में उच्च शिक्षा संस्थानों की रैंकिंग और सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग, चिकित्सा, कानून और प्रबंधन एवं फॉर्मा कॉलेज आदि शामिल हैं। झारखंड की बात करें तो नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग में आईआईएम रांची और आईआईटी (आईएसएएम) धनबाद की रैंकिंग में गिरावट आई है, जबकि बीआईटी मेसरा की रैंकिग में सुधार दर्ज किया गया है। जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (एक्सएलआरआई) को प्रबंधन के क्षेत्र में 9वां स्थान मिला है।
रांची के बीआईटी मेसरा को इंजीनियरिंग कॉलेजों की श्रेणी में पिछले साल की तरह इस साल भी 53वां स्थान मिला है। विश्वविद्यालयों की श्रेणी में बीआईटी मेसरा को देशभर में 71वां स्थान मिला है। आईआईटी, धनबाद की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल ओवरऑल रैंकिंग में इस संस्थान को 38वां और इंजीनियरिंग कॉलेजों की श्रेणी में 14वां स्थान मिला था।टॉप 100 की सूची से एनआईटी जमशेदपुर बाहर हो गया है। पिछले साल इस संस्थान को 90वां स्थान मिला था। आईआईटी, धनबाद के लिए अच्छी बात यह है कि इसे शोध संस्थानों की श्रेणी में टॉप 50 संस्थानों में 24वां स्थान मिला है। प्रबंधन श्रेणी में भी यह संस्थान 46वें स्थान से 44वें स्थान पर पहुंच गया है। बीआईटी मेसरा की रैंकिंग की बात करें तो प्रबंधन, फॉर्मेसी और आर्किटेक्चर श्रेणी में भी इसकी रैंकिंग में सुधार हुआ है।
इस साल भी प्रबंधन संस्थानों की श्रेणी में झारखंड के चार संस्थान टॉप 100 संस्थानों की सूची में सम्मिलित हैं। हालांकि दो संस्थानों की रैंकिंग में गिरावट आई है, जबकि दो संस्थानों आइआइटी, धनबाद तथा बीआइटी मेसरा की रैंकिंग में आंशिक सुधार हुआ है। रैंकिंग में आईआईएम, रांची नौ पायदान गिरकर 15वें से 24वें स्थान पर आ गया है। वहीं, एक्सएलआरआई जमशेदपुर आठवें से खिसककर नौवें स्थान पर पहुंच गया है। आईआईटी, धनबाद को इस बार 44वां और बीआईटी मेसरा को 77वां स्थान मिला है। पिछले साल दोनों को क्रमश: 46वां तथा 78वां स्थान मिला था।
आईआईटी मद्रास सभी कैटेगरी में टॉप
- आईआईटी मद्रास
- आईआईएससी बैंगलोर
- आईआईटी दिल्ली
- आईआईटी बॉम्बे
- आईआईटी कानपुर
- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली
- आईआईटी खड़गपुर
- आईआईटी रुड़की
- आईआईटी गुवाहाटी
- जेएनयू
NIRF Ranking 2023 टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज
- आईआईटी मद्रास
- आईआईटी दिल्ली
- आईआईटी बॉम्बे
- आईआईटी कानपुर
- आईआईटी रुड़की
- आईआईटी खड़गपुर
- आईआईटी गुवाहाटी
- आईआईटी हैदराबाद
- एनआईटी त्रिची
- जादवपुर विश्वविद्यालय
- एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 टॉप यूनिवर्सिटीज लिस्ट
- आईआईएससी बेंगलुरु
- जेएनयू
- जामिया मिल्लिया इस्लामिया
- जादवपुर विश्वविद्यालय
- बीएचयू
- मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन
- अमृता विश्व विद्यापीठम
- वी.आई.टी
- एएमयू
- हैदराबाद विश्वविद्यालय
एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 टॉप मैनेजमेंट काॅलेज
- आईआईएम अहमदाबाद
- आईआईएम बैंगलोर
- आईआईएम कोझीकोड
- आईआईटी कलकत्ता
- आईआईटी दिल्ली
- आईआईएम लखनऊ
- एनआईआईई मुंबई
- आईआईएम इंदौर
- जेवियर, जमशेदपुर
- आईआईटी बॉम्बे












