कैसा रहेगा आज का मौसम: झारखंड सहित देश के कई हिस्सों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया इन जिलों के लिए अलर्ट, पढ़िये मौसम विभाग की चेतावनी

Jharkhand Weather Update : झारखंड में मौसम का उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में आज बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने आज 10 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी वहीं तेज हवाएं भी चलेगी। हालांकि 15 अप्रैल से मौसम फिर सामान्य रहने के आसार हैं। 16 अप्रैल तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापामन 38 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

एक के बाद एक दो-दो पश्चिमी विक्षोभों और अरब सागर से उच्च नमी के आने से पहाड़ों और मैदानी दोनों ही इलाकों में मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। इस बदलाव से ना सिर्फ झारखंड बल्कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान एवं उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी शनिवार से सोमवार के बीच आंधी-तूफान आने, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

14 अप्रैल को मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग ने इसे लेकर अभी से यलो अलर्ट जारी कर दिया है। आज जिन इलाकों में बादल छाए रहेंगे उनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रांची, खूंटी, बोकारो, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम के इलाके हैं मौसम विभाग ने इन जगहों पर हल्के बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।राज्य के दक्षिणी और निकटतम मध्य भाग में कई जगहों पर तेज हवा चलेगी। हल्की बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग ने तेज हवाओं के कारण पेड़-पौधों और खड़ी फसलों को नुकसान होने तथा ओलावृष्टि के चलते खुले स्थानों पर इंसानों सहित जानवरों के भी चोटिल होने की चेतावनी जारी की है। यह भी कहा है कि तेज झोंकेदार हवाएं कमजोर भवनों, कच्चे घरों/दीवारों/ झोपड़ियों को आंशिक नुकसान पहुंचा सकती हैं।
मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में किसानों को जल्द से जल्द पकी फसलों, फल- सब्जियों की कटाई करने और कटी हुई उपज को सुरक्षित स्थानों पर रखने या खेतों में कटी हुई फसल को तिरपाल की चादर से ढकने का सुझाव दिया है। साथ ही जम्मू-कश्मीर के किसानों को जल जमाव से बचने के लिए फसल के खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने की भी सलाह भी दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close