“हम दिल दे चुके सनम” एक्टर विक्रम गोखले का निधन:पुणे के अस्पताल में ली अंतिम सांस, 18 दिन से भर्ती थे

मुंबई दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो पिछले 18 दिनों से हॉस्पिटलाइज थे। उनकी हालत बुधवार से ही नाजुक बनी हुई थी और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। शुक्रवार को उनकी हालत में कुछ सुधार भी हुआ था लेकिन शनिवार दोपहर को उन्होंने अंतिम सांसें लीं।

ऐश्वर्या राय के पिता के रोल में नजर आए थे

विक्रम गोखले ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में एश्वर्या के पिता के रोल में नजर आए थे। इसके अलावा वो भूल भुलैया’, ‘दिल से’, ‘अग्निपथ’ दे दना दन’, ‘हिचकी’, ‘निकम्मा’, ‘और ‘मिशन मंगल’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टेलिविजन शो उड़ान में भी काम किया था

टेलिविजन में भी विक्रम गोखले ने एक अलग पहचान बनाई थी। दूरदर्शन पर 1989 से लेकर 1991 के बीच आने वाले फेमस शो ‘उड़ान’ का वो हिस्सा थे। फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते थे। विक्रम गोखले मराठी थिएटर, हिन्दी सिनेमा और टेलीविजन में काफी एक्टिव थे। वो फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे थे। विक्रम गोखले की दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ट आर्टिस्ट के तौर पर काम काम की थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close