भाभी-देवर के प्यार के बीच आया पति, तो भाई ने मार दी गोली, दोस्तों संग मिलकर दिया वारदात को अंजाम

भागलपुर। इश्क वाकई में अंधा होता है…जब इश्क का भूत सवार होता है, तो ना मर्यादा का ख्याल होता है और ना ही रिश्ते की परवाह। ऐसा ही एक मामला भागलपुर से आया है, जहां इश्क में बहके भाभी के प्यार में पागल देवर ने अपने ही भैया की हत्या कर दी। मामला भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव का है।

मृतक पति का नाम नवीन है। आरोप है कि नवीन की हत्या उसके भाई राजा ने अपने दोस्त विवेक और एक अन्य युवक के साथ मिलकर की थी। हत्या अवैध संबंध को लेकर की गयी थी। जानकारी के मुताबिक राजा का अपनी भाभी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी जब महिला के पति को हुई तो उसने राजा और अपनी पत्नी दोनों पर आपत्ति जताना शुरू कर दिया, लेकिन दोनों नहीं माने।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर देवर-भाभी के रिश्ते में पति को आता देख भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर भैया को रास्ते से हटा दिया। जानकारी के मुताबिक नवीन कुमार दास सेंटरिंग मिस्त्री का काम करता था। रामपुर खुर्द गांव में मंगलवार को खेत से नवीन का शव बरामद हुआ था। पुलिस के मुताबिक देवर की शादी नहीं हुई थी।

वो भाई-भाभी के साथ ही रहता था। जांच के आधार पर मृतक के भाई राजा और उसके पड़ोसी विवेक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि मृतक नवीन के मोबाइल के CDR से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।पुलिस ने बताया कि हत्या में तीन लोग शामिल थे, जिसमें तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम उसके ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close