अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की कर दी हत्या, इधर सास ने लगाया दामाद पर प्रेम प्रसंग का आरोप

रामगढ़। थाना क्षेत्र के सिरका मुंडा पट्टी में पत्नी की हत्या कर पति फरार होने के मामले में पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.हत्या का आरोप महिला के पति पर लगा है।
क्या है मामला
गुरुवार को रामगढ़ पुलिस को कंट्रोल रूम से आत्महत्या की सूचना मिली थी. जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि परिजन रो रहे हैं और महिला का शव जमीन पर पड़ा है. महिला के परिजनों ने पुलिस को बताया कि दामाद सुनील सिंह ने अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी और फरार हो गया है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि यह पूरा मामला अवैध संबंध से जुड़ा हुआ है.
उनके दामाद सुनील सिंह का प्रेम प्रसंग एक महिला से था, इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था. सुनील अपनी पत्नी को प्रेम प्रसंग को लेकर काफी ताना दिया करता था और अपनी प्रेमिका के अश्लील मैसेज भी उसे दिखाया करता था. इसके बाद पति-पत्नी में विवाद होता रहता था. इसी विवाद में सुनील सिंह ने अपनी पत्नी सावित्री देवी की गला घोंटकर हत्या कर फरार हो गया.
क्या कहते है थाना प्रभारी
इस पूरे मामले में रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार महतो ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गई थी पूछताछ के लिए फरार आरोपी के प्रेमिका को थाना लाया गया है. हत्या का आरोपी सुनिल सिंह अभी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस तकनीकी रूप से छानबीन कर रही है जल्द ही आरोपी हिरासत में होगा
मृतक की मां ने दहेज का लगाया आरोप
मृतक सावित्री देवी की मां मुनिया देवी (पति स्व सुखदेव भुइयां) ने आवेदन में कहा है कि 4 माह पूर्व मेरी पुत्री 23 वर्षीय सावित्री देवी की शादी तोपा कॉलोनी के सुनील सिंह (पिता बियम सिंह) से हुई थी. मेरी पुत्री से शादी का मकसद था कि उनसे दहेज लिया जा सके. शादी के बाद से ही मेरी बेटी से तीन लाख रुपया दहेज लेने के लिए मारपीट कर दबाव बनाया जाता था. आवेदन में ये भी बताया गया कि उनके दामाद का शादी से पहले एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग था.












