IAS ब्रेकिंग : VIDEO वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का ट्रांसफर… पूर्व CM ने वीडियो जारी करने के बाद प्रेंस कांफ्रेंस में भी लगाये थे आरोप

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव के कथित स्टिंग के बाद बड़ा एक्शन हुआ है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत राजीव अरुण एक्का का तबादला हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कांफ्रेंस कर उन पर गंभीर आरोप लगाया था।

नयी पोस्टिंग में एक्का को पंचायती राज विभाग में प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है. इस बाबत झारखंड कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधान सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए ED के आरोपियों के सांठगांठ का आरोप लगाया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया था, उस वीडियो के सोशल मीडिया में शेयर होने के बाद बवाल मच गया था। मरांडी ने ना सिर्फ आईएएस के खिलाफ बल्कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी इस मामले में आड़े हाथों लिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close