IAS NEWS: दो IAS अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए हुए रिलीव, भारत सरकार में इन विभागों में संयुक्त सचिव की संभालेंगे जिम्मेदारी

रांची। दो IAS अफसरों को राज्य सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए रिलीव कर दिया है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग भारत सरकार के आदेश के आलोक में प्रधान सचिव राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के पद पर पदस्थ कमल किशोर सोन को राज्य सरकार ने संयुक्त सचिव श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के लिए विरमित किया है।
आपको बता दें कमल किशोर सोन भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1998 बैच के अफसर है।

उसी तरह राज्य सरकार ने आराधना पटनायक को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए रिलीव कर दिया है। भारत सरकार के आदेश के आलोक में वाणिज्य कर विभाग की प्रधान सचिव आराधना पटनायक केंद्र में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी संभालेगी। आराधना पटनायक भी 1998 बैच की आईएएस अफसर है। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश के अन्य आईएएस अफसर भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close