झारखंड के रामभक्तों के लिए जरूरी खबर: अयोध्या में रामलला दर्शन के लिए ये है आपके लिए स्पेशल ट्रेन, जानिये कब और कहां से कितने बजे चलेगी ये ट्रेनें

रांची। अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए कौन आतुर नहीं है। हर रामभक्त भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या जाना चाहता है। आज से सभी रामभक्तों के लिए अयोध्या के रास्ते खोल दिये गये हैं। झारखंड से अयोध्या दर्शन के लिए रेलवे ने कुछ वैकल्पिक ट्रेनें रखी है। दक्षिण-पूर्व रेलवे रांची, बोकारो, टाटा और जमशेदपुर से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन चलाएगा।

जानकारी के मुताबिक पहली ट्रेन 29 जनवरी को टाटानगर रेलवे स्टेशन से अयोध्या के पास स्थित दर्शन नगर रेलवे स्टेशन तक चलेगी। फिर पांच फरवरी को बोकारो से दर्शन नगर के लिए ट्रेन रवाना होगी। रांची से यह ट्रेन 12 फरवरी को और बालासोर से 16 फरवरी को चलाई जाएगी। आस्था स्पेशल ट्रेन में केवल दो बोगियां स्लीपर क्लास की होगी। बाकी जनरल बोगी लगाए जाएंगे। कुल 22 बोगियां होंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्पेशल ट्रेन की संभावित टाइम टेबल

• 29 जनवरी और 19 फरवरी को टाटा से दिन में 11.50 बजे खुलेगी व दर्शन नगर स्टेशन सुबह 3.20 बजे पहुंचेगी।
• 31 जनवरी और 21 फरवरी को दर्शन नगर से टाटा के लिए सुबह 8 बजे खुलेगी और रात 11 बजे पहुंचेगी।
• 5 और 26 फरवरी को बोकारो से दर्शन नगर के लिए दोपहर 3.15 बजे खुलेगी और सुबह 3.20 बजे पहुंचेगी।
• 7 और 24 फरवरी को दर्शन नगर से बोकारो सुबह 8 बजे खुलेगी व शाम 7.35 बजे पहुंचेगी।
• 12 फरवरी को रांची से दर्शन दिन के 12.45 बजे खुलेगी और रात 3.20 बजे पहुंचेगी।
• 14 फरवरी को दर्शन नगर से रांची के लिए सुबह 8 बजे खुलेगी व रात 10.10 बजे पहुंचेगी।
• 16 को बालासोर से दर्शन नगर सुबह 10.30 बजे चलेगीी व रात 3.20 बजे पहुंचेगी।
• 18 फरवरी को दर्शन नगर से बालासोर तक सुबह 8 बजे खुलेगी और रात 1.05 बजे पहुंचेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close