झारखंड में शर्मनाक: चतरा में रोजेदार महिला पर बर्बरता, चाकू से नाक काटी, गहने लूटकर हुए फरार

Shameful incident in Jharkhand: Brutality on a fasting woman in Chatra, nose slit with a knife, jewellery looted and escape

झारखंड : के चतरा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। ताजा Chatra Crime News के मुताबिक पिपरवार थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब पीड़िता जहाना कौसर अपने घर में अकेली थी और रोजे की हालत में थी।

पीड़िता जहाना कौसर, जो जुल्फिकार अली की पत्नी हैं, ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि घटना के समय उनके पति दुकान के लिए सामान लेने बाजार गए हुए थे। इसी दौरान गांव के ही जाहिद अली उर्फ छोटू, पिता जमील अहमद और उसकी पत्नी नफीसा खातून जबरन उनके घर में घुस आए। Chatra Crime News के अनुसार आरोपियों ने पहले डंडे से बेरहमी से मारपीट की और फिर हत्या की नीयत से चाकू से गर्दन पर वार किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता ने बताया कि उन्होंने खुद को बचाने के लिए गर्दन हटा ली, जिससे चाकू उनकी नाक की हड्डी को काटते हुए निकल गया। गंभीर रूप से घायल महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बावजूद हमलावरों ने दया नहीं दिखाई और घर में लूटपाट भी की।

आरोप है कि आरोपियों ने महिला के गले से सोने की चेन और नाक से सोने का बेशर छीन लिया। इतना ही नहीं, जाते-जाते घर में चल रही दुकान का सामान भी तहस-नहस कर दिया। Chatra Crime News के मुताबिक हमलावरों ने महिला को दोबारा पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद पीड़िता ने पिपरवार थाना प्रभारी से आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपी दोबारा हमला कर सकते हैं और यदि उन्हें कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close