JSSC-JPSC Protest: विधानसभा घेराव से लौट रहे देवेंद्रनाथ महतो पर लाठीचार्ज, पुलिस कार्रवाई के बाद मची अफरा-तफरी

रांची: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा छात्र आंदोलन सोमवार को उस वक्त और गरमा गया, जब विधानसभा घेराव के बाद वापस लौट रहे JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लाठीचार्ज में देवेंद्रनाथ महतो को चोट लगने की जानकारी सामने आई है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

विधानसभा से लौटते वक्त हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 6:30 बजे विधानसभा घेराव के बाद अभ्यर्थी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान छात्रों और प्रशासन के बीच नोकझोंक हो गई। इसके बाद अभ्यर्थियों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया गया कि कुछ अभ्यर्थियों की ओर से प्रशासन के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। इसी दौरान भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्रनाथ महतो भी अभ्यर्थियों के साथ सड़क पर बैठ गए।

पुलिस के समझाने के बाद भी नहीं हटे अभ्यर्थी

प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों को सड़क से हटने के लिए कहा गया, लेकिन जब वे वहां से नहीं हटे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। अचानक हुई कार्रवाई के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लाठीचार्ज के दौरान देवेंद्रनाथ महतो को भी चोट लगी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

दिनभर चलता रहा छात्रों और पुलिस के बीच टकराव

बता दें कि JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर झारखंड में छात्र कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को आंदोलन ने बड़ा रूप ले लिया, जब राज्य के 24 जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी विधानसभा घेराव के लिए रांची पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग की थी। कई स्थानों पर छात्रों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इस दौरान कई छात्रों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई।

छात्रों की मांगों को लेकर जारी है आंदोलन

छात्र JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close