झारखंड : राजधानी में अंधाधुंध फायरिंग से मचा हड़कंप, कोयला कारोबारी पर दागी गयी एक दर्जन से ज्यादा गोली, घर से निकलते ही…

Jharkhand: Panic due to indiscriminate firing in the capital, more than a dozen bullets fired at the coal trader, as soon as he left the house...

Jharkhand Crime News: राजधानी रांची से एक बड़ी खबर आ रही है। बरियातू इलाके में दिनदहाड़े कोयला कारोबारी पर हमला हुआ है। कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर एक दर्जन से ज्यादा गोली चलाई गई है। हमले मे कारोबारी घायल बताये जा रहे हैं। घायल कोयला कारोबारी को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए जाया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा बरियातू इलाके में ही रहते हैं। घर से निकलने के बाद ही उन पर हमला किया गया। जिस स्थान पर फायरिंग हुई है. वहां कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. सभी सीसीटीवी कैमरे पुलिस के द्वारा खंगाला जा रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोलीबारी मे उनकी कार से क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना बरियातू थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के पास वाली गली से जैसे ही कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा आगे बढ़े, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि विपिन मिश्रा को फायरिंग में गोली भी लगी है। गोलीबारी की वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सूचना पर बरियातू पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कोयला कारोबारी के परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close