झारखंड : जमशेदपुर में प्रेम संबंधों की खूनी दास्तान : युवक ने प्रेमिका की सगाई से आहत होकर खाया कीटनाशक… एमजीएम अस्पताल में भर्ती”

A bloody tale of love affairs in Jamshedpur: A young man, hurt by his girlfriend's engagement, ate pesticide... admitted to MGM Hospital"

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के लोहाडीह गांव में प्रेमिका की सगाई होने से आहत एक युवक ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

गंभीर हालत में परिजनों ने उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोहाडीह गांव निवासी सुनील सोरेन का प्रेम संबंध गांव की ही एक युवती से था। दोनों विवाह करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसके लिए सहमत नहीं थे। कुछ दिन पहले युवती की सगाई किसी अन्य युवक से तय कर दी गई। यह खबर सुनने के बाद से सुनील तनाव में रहने लगा।सोमवार देर रात रात , जब वह घर पर अकेला था, तो उसने कीटनाशक खा लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थिति बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत पोटका के स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।घटना की जानकारी देते हुए सुनील के चाचा हजरन सोरेन ने बताया कि भतीजे को युवती से गहरा लगाव था।

शादी की आस टूटने से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी सामान्य है और सुनील गांव में मजदूरी कर गुजर-बसर करता था।इस घटना ने गांव में चर्चा का माहौल बना दिया है। यह घटना प्रेम संबंधों में सामाजिक स्वीकृति और मानसिक तनाव की गंभीरता को उजागर करती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close