मानसून की शुरुआती बारिश में ही मौत बनकर टूटी बिजली, चार लोगों की वज्रपात से हुई मौत

सिमडेगा/गुमला। मानसून की बारिश के साथ वज्रपात कई लोगों पर मौत बनकर टूटी। आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग घटनाओं में जहां चार लोगों की मौत हो गयी, वहीं कुछ लोग झुलस भी गये। जानकारी के मुताबिक रूक-रूक कर हुई बारिश के साथ वज्रपात में चार लोगों की मौत हुई है। गुमला में तीन और खूंटी में एक महिला की मौत हुई है। कोलेबिरा प्रखंड में बारिश के दौरान हुए वज्रपात में दो लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक कोलेबिरा में बारिश के दौरान कृष्णा मुंडा के घर पर वज्रपात हुआ। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कृष्णा मुंडा नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उनकी पत्नी कलावती मुंडा और दो पुत्र रितिक मुंडा एवं रोशन मुंडा भी वज्रपात के चपेट में आने से घायल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वज्रपात की एक और घटना में विष्णु केवट नामक व्यक्ति की भी मौत हो गयी। बारिश के मौसम में झारखंड में वज्रपात की घटनाएं होती रहती हैं। सोमवार को भी राज्य के अलग-अलग जिलों में वज्रपात की घटना घटी। आपको बता दें कि सोमवार को ही झारखंड में मानसून ने दस्तक दी है, जिसकी वजह से झारखंड के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी दी गयी है। बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी लगातार गिर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close