सर्दियों में गरमागरम उड़द-पलक की सगपैता दाल…सेहत और स्वाद का अनोखा संगम, जानिए बनाने की विधि!
Hot urad-palak sagpaita dal in winter...a unique combination of health and taste, know the recipe!

सर्दी के मौसम में पालक बाजार में खूब मिलने लगती है और इसके साथ उड़द की दाल का मेल स्वाद का कमाल कर देता है। उड़द-पालक की सग्पैता दाल उत्तर प्रदेश और बिहार की पारंपरिक रेसिपी है, जिसे लोग ठंड के दिनों में खास चाव से खाते हैं। यह न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि इसमें प्रोटीन, आयरन और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को गर्म रखती है और ताकत देती है।
सग्पैता दाल बनाने की सामग्री
इस रेसिपी के लिए आपको चाहिए — पालक, उड़द दाल, लहसुन, हरी मिर्च, नमक, तेल, घी और पानी। ये सारी चीज़ें आसानी से आपकी रसोई में मिल जाएंगी।
बनाने की विधि
सबसे पहले पालक को साफ करके काट लें और अच्छी तरह धो लें ताकि मिट्टी निकल जाए। फिर उड़द की दाल को धोकर अलग रखें। अब कुकर में थोड़ा तेल डालें, फिर उसमें लहसुन और मिर्च डालकर हल्का भूनें। इसके बाद उड़द की दाल और पालक डालकर मिलाएं, नमक डालें और आवश्यकतानुसार पानी डालें। अब कुकर बंद करके 5-6 सीटी आने तक पकाएं।
परोसने से पहले खास तड़का
जब दाल पक जाए, तब एक छोटे पैन में घी गर्म करें और उसमें हींग व लहसुन डालकर तड़का लगाएं। इसे दाल पर डालें और अच्छे से मिलाएं। बस तैयार है गर्मागर्म उड़द-पालक की सग्पैता दाल।











