IND vs ENG: भारत ने जीता रांची टेस्ट, इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में 5 विकेट से हराया

रांची: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की है. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त ले ली है. टेस्ट सीरीज का पांचवां एवं आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।

भारतीय टीम की अपने घर पर ये लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज जीत है. भारतीय टीम आखिरी बार कोई घरेलू टेस्ट सीरीज नवंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ हारी थी. उसके बाद से उसने एक भी टेस्ट सीरीज नहीं गंवाया है. देखा जाए तो भारतीय टीम ने अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत की हैट्रिक भी लगाई है. दरअसल, इससे पहले भारत ने अपने घर में इंग्लैंड को लगातार 2 टेस्ट सीरीज में हराया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close