IND Vs ZIM, 1st ODI: शिखर धवन-शुबमन गिल के अर्धशतकों के दम पर 10 विकेट से जीता भारत

जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ हरारे स्‍पोट्स क्‍लब में खेले गए मुकाबले में भारत ने 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। सलामी बल्‍लेबाज शिखर धवन और शुबमन गिल को आउट करने में जिम्‍बाब्‍वे की टीम के पसीने छूट गए। यही वजह है कि भारत ने 31वें ओवर में बिना विकेट गंवाए मुकाबला अपने नाम कर लिया। शुबमन गिल ने 82 गेंदों पर 82 और शिखर धवन ने 113 गेंदों पर 81 रन बनाए। इससे पहले दीपक चाहर के अलावा अक्षर पटेल और प्रसिद्ध कृष्‍णा को तीन-तीन विकेट मिले। जिम्‍बाब्‍वे का टॉप ऑडर पूरी तरह से फ्लॉप रहा। महज 110 रन पर ही मेजबान टीम के आठ बल्‍लेबाज आउट हो गए। हालांकि नौवें विकेट के लिए रिचर्ड नगरावा और ब्रेड इवान्‍स के बीच 70 रन की साझेदारी ने जिम्‍बाब्‍वे की वापसी कराई।

भारत : शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन, केएल राहुल (C), दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (WK), अक्षर पटेल, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close