I N D I A गठबंधन ने समन्वय समिति का किया गठन, हेमंत सोरन सहित इन दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

विपक्षी महागठबंधन INDIA की मीटिंग में 13 सदस्यों की समन्वय समिति के गठन का फैसला लिया गया है। इस समिति में टीएमसी के अभिषेक बनर्जी, शिवसेना के संजय राउत, आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा, एनसीपी के शरद पवार, कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल शामिल होंगे। इसके अलावा उमर अब्दुल्ला, हेमंत सोरेन, एमके स्टालिन और तेजस्वी यादव भी इसका हिस्सा होंगे। इसके अलावा गठबंधन ने अपना नारा भी फाइनल कर लिया है। इस स्लोगन‍ भारत और इंडिया दोनों को शामिल किया गया है। यह स्लोगन है- जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया।

समाजवादी पार्टी के नेता जावेद खान, जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह, सीपीआई के नेता डी. राजा और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती को भी समिति में जगह दी है। INDIA गठबंधन के लिए किसी एक वरिष्ठ नेता को संयोजक बनाए जाने की भी चर्चा थी, लेकिन अब तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। नीतीश कुमार और मल्लिकार्जुन खरगे का नाम संयोजक के तौर पर चल रहा था। सूत्रों का कहना है कि गठबंधन के लिए संयोजक के पद पर शायद आज फैसला न हो पाए। यही नहीं संयोजक भी कोई एक ही हो सकता है और उसे लेकर खींचतान की स्थिति न हो, इसलिए इस पर कोई बात नहीं की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जल्द होगी सीट बंटवारे पर चर्चा

‘इंडिया’ की बैठक में विपक्षी दलों ने संकल्प लिया कि आगामी लोकसभा चुनाव जहां तक संभव होगा सभी साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. विभिन्न राज्यों में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा जल्द ही शुरू की जाएगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘इंडिया’ की बैठक में कई अहम फैसले

मुंबई में ‘इंडिया’की बैठक में कई अहम फैसले हुए. बैठक में 13 सदस्यों की एक कमेटी गठित की गई है. जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया का स्लोगन तैयार किया गया है. इसी महीने से ‘इंडिया’ गठबंधन के सदस्य चुनाव प्रचार में जुटेंगे.

Related Articles

close